फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीएल सीजन-3 क्रिकेट टूर्नामेंट चेपड़ो ने जीता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देवाल। संगम मैदान में आयोजित डीपीएल सीजन-3 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच चेपड़ो एकादश ने जीता। प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सीरीज विक्रम नेगी व मैन ऑफ द मैच हीरा को दिया गया। आयोजक यूथ क्लब ने विजेता व उपविजेता टीम को नकद और ट्रॉफी पुरस्कार के रूप में दी।
विज्ञापन

यूथ क्लब की ओर से कैल-पिंडर के संगम मैदान में आठ जनवरी से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस सीरीज में 32 टीमों ने भाग लिया। डीपीएल सीजन- 3 का फाइनल मैच चेपड़ो एकादश व ओडर के बीच खेला गया। ओडर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी की। ओडर की टीम 18 ओवर में 88 रनों पर सिमट गई। जवाब में चेपड़ो एकादश ने 2 विकेट खोकर 8 विकेट से फाइनल मैच जीता। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता लखन रावत, यूथ क्लब के अध्यक्ष विक्रम नेगी, सचिव गणेश मिश्रा, एनएसयूआई के प्रदेश सचिव गौरव खत्री, व्यापार संघ अध्यक्ष केडी मिश्रा, भाजपा के मंडल अध्यक्ष गिरीश मिश्रा, भाजपा के पूर्व जिला मंत्री दलबीर दानू ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें