गैरसैंण। सड़क निर्माण शुरू करने की मांग को लेकर स्यूंणी मल्ली के ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल जल्द देहरादून जाकर सीएम से मुलाकात करेगा। संघर्ष निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष जमन सिंह का कहना है कि सीएम ने आगर चट्टी से स्यूंणी मल्ली तक सड़क निर्माण का शिलान्यास एक साल पहले कर दिया था। तब से निर्माणदायी संस्था ने सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया। इसके बाद नाराज ग्रामीणों ने खुद ही सड़क निर्माण कार्य शुरू किया। पिछले 35 दिनों में ग्रामीण 250 मीटर सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर चुके हैं। इसके बाद भी विभाग और प्रशासन हरकत में नहीं आया। प्रधान लीला देवी ने कहा कि अब ग्रामीण सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराएंगे।