फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल आयुक्त के सवालों पर बगलें झांकते रहे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। गढ़वाल मंडल आयुक्त डा. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने जिला, राज्य और केंद्र पोषित योजनाओं में विभागों की ओर से कम बजट खर्च करने पर नाराजगी जताई। बैठक में कई विभागीय अधिकारी योजनाओं के बारे में सही जानकारी नहीं दे पाए और बगलें झांकते रहे। इस पर आयुक्त ने अधिकारियों को कार्यप्रणाली में सुुधार लाने के निर्देश दिए।
जिला सभागार में गढ़वाल मंडल आयुक्त ने बजट खर्च करने की विभागवार वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने दूरस्थ एवं सीमांत गांवों की बेसिक जरूरत एवं पर्यावरण अनुकूलता के आधार पर तीन वर्षीय विकास प्लान तैयार करने पर जोर दिया। कृषि, उद्यान, उद्योग, पर्यटन एवं ग्राम्य विकास से जुड़े विभागों को आपसी समन्वय बनाकर ठोस कार्ययोजना तैयार करते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम (बीएडीपी) एवं विधायक निधि के तहत संचालित कार्यों की धीमी प्रगति पर उन्होंने नाराजगी जताई। लोनिवि के थराली, कर्णप्रयाग और गोपेश्वर डिविजन में जिला योजना के तहत जनवरी तक 40 फीसदी धनराशि ही व्यय होने पर गढ़वाल मंडल आयुक्त ने डीएम स्वाति एस भदौरिया को लोनिवि के कार्यों की गहनता से समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को विद्यालयों में गुणवत्ता पूर्वक शिक्षा के लिए उनकी योजना पूछी, लेकिन अधिकारी बगलें झांकने लगे। इस पर आयुक्त ने कहा कि राज्य की तस्वीर क्वालिटी एजुकेशन के माध्यम से ही बदली जा सकती है। भावी पीढ़ी को बेहतर भविष्य देने के लिए शिक्षा की गुणवत्ता में परिवर्तन लाना जरूरी है। उन्होंने समाज कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर पेंशन वितरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। डीएम ने वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए जिला योजना के अंतर्गत अनुमोदित, अवमुक्त और व्यय की गई धनराशि की जानकारी दी। बैठक में पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान, मुख्य विकास अधिकारी हंसादत्त पांडे, लोनिवि के अधीक्षण अभियंता जीसी आर्य, सीएमओ डा. तृप्ति बहुगुणा और केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के डीएफओ अमित कंवर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


आंगनबाड़ी केंद्रों को बचपन प्रोजेक्ट की तर्ज पर करेंगे विकसित
गोपेश्वर। गढ़वाल आयुक्त डा. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने जिले के विभिन्न स्थलों पर विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने श्री नंदा देवी महिला लोक विकास समिति की महिलाओं की ओर से बनाए जा रहे सेनेटरी नैपकिन के कार्यों का निरीक्षण कर महिलाओं के कार्यों की सराहना की। मुख्य विकास अधिकारी हंसादत्त पांडे ने उन्हें बताया कि स्वयं सहायता समूहों व आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से सेनेटरी नैपकिन का गांव-गांव में वितरण किया जा रहा है। आंगनबाड़ी केंद्रों को मॉडल के रूप में विकसित करने के लिए जिले में संचालित बचपन प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कार्यों पर मंडल आयुक्त ने खुशी जताई। उन्होंने डीएम से बचपन प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अन्य जिलों में भी आंगनबाड़ी केंद्रों को बचपन प्रोजेक्ट की तर्ज पर विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने पीजी कॉलेज गोपेश्वर में निशुल्क कोचिंग सेंटर और राजकीय उद्यान कौठियासैंण में राई बीज उत्पादन का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन


गढ़वाल कमिश्नर कल से उत्तरकाशी दौरे पर
उत्तरकाशी। गढ़वाल कमिश्नर बीवीआरसी पुरुषोत्तम 13 फरवरी को जिला मुख्यालय पर विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक लेंगे। कमिश्नर पुरुषोत्तम कल (आज) रात को उत्तरकाशी जिला मुख्यालय पहुंचेंगे। 13 फरवरी को वे जिला सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर जिला योजना, राज्य सेक्टर एवं केंद्र पोषित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसके बाद वे विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण भी करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें