फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल से सर्वे पर ही सिमटा सड़क निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। सोनला न्याय पंचायत में स्वीकृत पांच से अधिक सड़कों का निर्माण न होने पर दशमद्वार क्षेत्रीय विकास मंच ने नाराजगी जताई। पीएमजीएसवाई के अधिकारियों से मिले मंच के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि विभाग एक साल से महज सर्वे तक सिमटा है। प्रतिनिधिमंडल ने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

दशमद्वार क्षेत्रीय विकास मंच के कार्यकारी अध्यक्ष सुनील पंत के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल पीएमजीएसवाई के अधिकारियों से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि क्षेत्र के तीन ग्राम पंचायतों को जोड़ने के लिए 14 किमी लंबे लंगासू-उत्तरों-चमाली-स्वर्का-कांचुला मोटर मार्ग की स्वीकृति मिली, लेकिन सर्वे के बाद कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पाई। वहीं मंगरोली सड़क में विभाग अभी तक टेंडर नहीं करवा पाया है। उमट्टा-मौणा मोटर मार्ग का कांडा, बैरफाला तक विस्तारीकरण मामला भी लटका पड़ा है। दशमद्वार विकास मंच ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात वरिष्ठ सर्जन डा. राजीव शर्मा और महिला रोग विशेषज्ञ डा. उमा शर्मा का तबादला निरस्त करने की मांग भी की। पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता अलीम अख्तर ने बताया कि मंगरोली सड़क पर जल्द टेंडर होने वाले हैं। जबकि लंगासू-उत्तरों-चमाली-स्वर्का-कांचुला पर भूमि स्थानांतरण की प्रक्रिया चल रही है। प्रतिनिधिमंडल में मंच के संरक्षक बल्लभ प्रसाद डिमरी, पूर्व अध्यक्ष गोविंद प्रसाद पंत, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी जोशी, हरीश चौहान, कैलाश खंडूड़ी, जितेंद्र कुमार, रमेश सती, आशीष डिमरी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें