नारायणबगड़। ब्लाॅक मुख्यालय के सभी बाजारों पर अब तीसरी आंख की नजर रहेगी। यहां सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। पहले चरण में 12 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं जबकि दूसरे चरण में प्रेम मार्केट, आली बाजार और पंती में कैमरे लगाए जाएंगे।
बाजार में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और रात्रि में असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए नारायणबगड़ के ब्लॉक प्रमुख गणेश चंदोला ने प्रमुख बाजार परखाल तिराहे, जीतसिंह मार्केट, चंद्रसिंह नेगी मार्केट, बस स्टैंड समेत विभिन्न बैंक शाखाओं तथा अस्पताल के आसपास 12 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। सभी सीसीटीवी कैमरों का कंट्रोल रूम पुलिस चौकी में स्थापित किया गया है। व्यापार संघ अध्यक्ष जयवीर कंडारी ने कहा कि इससे चोरी की घटनाओं पर अंकुश लग सकेगा। संवाद