कर्णप्रयाग। रविवार को नगर में गायत्री परिवार की ओर से जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद जवानों की आत्मा की शांति और उनके परिजनों को शक्ति और संवर्द्वन के लिए हवन आयोजित किया। इस दौरान गायत्री परिवार के सदस्यों ने देश सेवा में शहादत देने वाले जवानों को श्रद्वांजली देते हुए दो मिनट का मौन रखा। इस मौके पर चंडी प्रसाद रतूड़ी, नरेंद्र नौटियाल, डा. जितेंद्र नौटियाल,कमल सिंह नेगी, ऊषा पुरोहित, मुन्नी भंडारी, पुष्पा बिष्ट आदि उपस्थित थे।