फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल योजनाओं से मिल रहा लाभ, शौचालय बने शो पीस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गैरसैंण। कर्णप्रयाग विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने रविवार को गैरसैंण-चौखुटिया विकास परिषद की ओर से कस्बे में किए गए कार्यों का निरीक्षण किया। विधायक ने कहा कि परिषद की ओर से किए गए विकास कार्य कई जगह शो पीस बने हैं। निरीक्षण में मिले सभी तथ्यों को परिषद की आगामी बैठक में रखा जाएगा।
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल की अध्यक्षता में 21 दिसंबर को देहरादून में हुई बैठक में गैरसैंण में विकास परिषद की ओर से किए गए कार्यों की जांच करने का निर्णय लिया गया था। इस पर रविवार को विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने अधिकारियों के साथ विकास परिषद से बनी पॉलीटेक्निक, गैड़ गांव और सलियाणा बैंड के लिए बनाई गई पेयजल योजनाओं का निरीक्षण ने किया। साथ ही दिवालीखाल और पांडुवाखाल में बनाए गए सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण किया। नेगी ने बताया कि जहां तीनों पेयजल योजनाओं पर पानी चल रहा है और जनता को लाभ मिल रहा है। वहीं दिवालीखाल में बने शौचालय में पानी का कनेक्शन नहीं ही नहीं दिया गया है। ऐसे में पांडुवाखाल में भूधंसाव से शौचालय खतरे की जद में हैं। संयुक्त निरीक्षण में जलसंस्थान के ईई मुकेश कुमार, जेई नीरज झिंक्वाण, जल निगम के ईई एम. पुरी, भाजपा नगर अध्यक्ष पृथ्वी सिंह, पूर्व ज्येष्ठउप प्रमुख अवतार सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजनाओं के इस्टीमेट बनाने के निर्देश
गैरसैंण। निर्माणाधीन सड़क स्यूणी तल्ली मोटर मार्ग से क्षतिग्रस्त हुई मेहलचौंरी, नागार्जुनसैंण, सरोवर और रायकोट की पेयजल योजनाओं का पुनर्निर्माण किया जाएगा। विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने जलसंस्थान को पेयजल योजना के पुनर्निर्माण के इस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। सड़क निर्माण के चलते के मेहलचौंरी को छोड़कर अन्य तीनों योजनाएं बंद पड़ी हैं। मेहलचौंरी योजना भी वैकल्पिक व्यवस्था पर चल रही है। नागार्जुनसैंण, सरोवर और रायकोट के लोग छह माह से प्राकृतिक स्रोतों से पानी जुटा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें