फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस भराने को 55 किमी की दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। तहसील के अंतर्गत नंदासैंण क्षेत्र में ढाई महीनों से रसोई गैस की आपूर्ति नहीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि गैस सिलेंडर लेने के लिए 50 किलोमीटर की दूरी तय कर सिमली जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नंदासैंण क्षेत्र में तोली, जखेट, मलेठी, माथर, कफलोड़ी आदि गांवों को कर्णप्रयाग गैस ऐजेंसी से गैस सिलिंडर की आपूर्ति की जाती है। ग्रामीण अशोक चौधरी, हरेंद्र चौधरी, रमेश सिंह, दिनेश सिंह, ताजवर सिंह, अरुण मैठाणी, सुभाष नौटियाल, मोहन सिंह, सरोजनी देवी आदि का कहना है कि उनके गांवों में ढाई महीने से इंडेन गैस की आपूर्ति नहीं हुई है। कई लोग लकड़ी के सहारे चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूर हैं तो कुछ ग्रामीण 50 किमी दूर सिमली स्थित गैस गोदाम से रसोई गैस सिलिंडर ला रहे हैं। क्षेत्र में प्राइमरी और जूनियर स्कूल भी हैं और गैस नहीं होने से इन स्कूलों में मिड-डे मील बनाने में भी दिक्कतें आ रही हैं। ग्रामीणों ने कहा कि अभी शादी का सीजन भी है। इसलिए जनता की सुविधा को देखते हुए जल्द गैस की आपूर्ति की जाए। उधर इंडेन गैस सर्विस प्रबंधक आरएस गुसांई ने कहा कि पहले गैस की कमी थी। अब हमारे पास पर्याप्त मात्रा में गैस सिलिंडर आ गए हैं। जल्द ही पूरे क्षेत्र में गैस सिलिंडर की आपूर्ति कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें