फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार हो रही बारिश-बर्फबारी से घरों में कैद हुए ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली जिले में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी मौसम खराब रहा। दिनभर रुक-रुककर बारिश और बर्फबारी होने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिले के 150 से ही अधिक गांवों में ग्रामीण अपने घरों में ही कैद होकर रह गए हैं। पैदल रास्तों और सड़कों पर बर्फ जमी होने से ग्रामीणों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पूर्वाह्न ग्यारह बजे तक निचले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हुई। दोपहर में करीब एक घंटे तक हल्की धूप खिली, लेकिन दोपहर एक बजे से फिर मौसम ने करवट बदली और आसमान में घने बादल छा गए। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शुरू हुई बर्फबारी देर शाम तक जारी रही। निचले क्षेत्रों में दोपहर बाद बारिश थम गई, लेकिन शीतलहर चलने से लोग अपने घरों में ही दुबके रहे। पोखरी-मोहनखाल, घाट-रामणी, घाट-सुतोल-कनोल, वाण-लोहाजंग, चमोली-मंडल-ऊखीमठ, निजमूला-पगना, औली-जोशीमठ मोटर मार्ग शुक्रवार को भी नहीं खुले। पोखरी क्षेत्र के नैल, नौली, मोहनखाल, पोगठा, कनकचौंरी क्षेत्र में पैदल रास्ते और सड़क लगभग चार किलोमीटर तक बर्फ से ढक गई है। पोखरी से मोहनखाल तक वाहनों की आवाजाही तो हो रही है, लेकिन बर्फ में वाहनों के टायर फिसल रहे हैं, जिससे आवाजाही खतरनाक बनी हुई है। जोशीमठ क्षेत्र में भी दोपहर बाद बर्फीली हवाएं चलने से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। बाजार में ठंड से बचने के लिए व्यवसायियों और राहगीरों ने अलाव का सहारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें