फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली में 103 आंगनबाड़ी केंद्र होंगे मॉडल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। जिलाधिकारी ने मंगलवार को आईसीडीएस (महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास) से जुड़े अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि इस वर्ष जिले में 103 आंगनबाड़ी केंद्रों को मॉडल बनाया जाएगा। थराली, नारायणबगड़, गैरसैंण व पोखरी ब्लाक के खंड विकास अधिकारी के बैठक में उपस्थित न रहने पर डीएम ने उनका एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम स्वाति एस भदौरिया ने प्राथमिक विद्यालय किमोठा, मेलखेत व भैंसवाड़ा में संचालित आंगनबाड़ी को न हटाए जाने के निर्देश दिए। इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डा. दिनेश चौहान, डीईओ (माध्यमिक) आशुतोष भंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें