फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागालैंड के राज्यपाल पीबी आचार्य ने किए बदरीनाथ के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदरीनाथ/गौचर। नागालैंड के राज्यपाल पद्मनाभ बालकृष्ण आचार्य ने सोमवार को बदरीनाथ धाम में मत्था टेका। वे गौचर तक हेलीकॉप्टर से पहुंचे और यहां से कार द्वारा बदरीनाथ धाम पहुंचे। अपराह्न तीन बजे राज्यपाल बदरीनाथ भगवान की पूजा में शामिल हुए। करीब एक घंटे तक धाम में रहने के बाद वे देहरादून के लिए रवाना हो गए। बदरीनाथ धाम में बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने उन्हें बदरीनाथ के अंगवस्त्र और प्रसाद भेंट किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व स्टेट प्लेन से राज्यपाल गौचर हवाई पट्टी पर पहुंचे। यहां उन्होंने पहाड़ के प्राकृतिक सौंदर्य को निहारा। उन्होंने कहा ‘मुझे यहां प्रकृति की सुंदरता का बड़ा सुखद अहसास हुआ है, इस पर्वतीय क्षेत्र का प्राकृतिक नजारा काफी मनोहारी है’। राज्यपाल के साथ यात्रा पर उनकी पत्नी कविता आचार्य भी आई हैं। गौचर हवाई पट्टी पर एसपी यशवंत चौहान, सीओ पीडी जोशी, एसडीएम देवानंद शर्मा, चौकी प्रभारी आशीष रबियान, पटवारी जगदीश औलिया ने राज्यपाल का स्वागत किया। उन्होंने अधिकारियों से गौचर की आबादी, तापमान, जलवायु आदि के बारे में जानकारी ली। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें