फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीना के पदचिन्हों पर चलने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गौचर। वीरबाला बीना बिष्ट की स्मृति में डांडाखाल में आयोजित दो दिवसीय पर्यावरण संवर्धन एवं सांस्कृतिक विकास मेले में मूल्यागांव, मझखोला, ढमढमा, बरतोली, नौगांव के ममंद ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मेले के अंतिम दिन महिला मंगल दलों को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान संजय चौधरी और मेजर हरि सिंह चौधरी ने कहा कि वर्ष 1999 में जंगल की आग बुझाते हुए बरतोली गांव की बीना बिष्ट की जान चली गई थी। बीना बिष्ट के बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। इस दौरान मेलार्थियों ने आग से जल रहे जंगलों पर चिंता जताई और कहा कि सरकार को जंगल बचाने के ठोस प्रबंध करने चाहिए। मेले में आए लोगों ने स्व. बीना बिष्ट को पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर मेलाध्यक्ष ग्राम प्रधान बरतोली भरत सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष गुलाब सिंह बिष्ट, मेला सचिव बलबीर सिंह, राइंका बरतोली के प्रधानाचार्य अरविंद शाह और हरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें