कर्णप्रयाग। आगामी लोक सभा चुनावों के लिए कांग्रेस में दावेदारी बढ़ने लगी है। पूर्व में बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी गढ़वाल लोक सभा से सांसद का चुनाव लड़ने के लिए टिकट की दावेदारी जता चुके हैं। अब विधानसभा में पूर्व उपाध्यक्ष रहे डा. अनसूया प्रसाद मैखुुरी ने दिल्ली में प्रदेश और केंद्र के नेताओं से मुलाकात कर लोकसभा टिकट की दावेदारी की है। तीन दिनों में दिल्ली प्रवास के बाद देहरादून लौटे डा. अनसूया प्रसाद मैखुरी ने बताया कि दिल्ली में कांग्रेस महासचिव संगठन और केरल से सांसद केसी वेणू गोपाल से मुलाकात की। यही नहीं दिल्ली पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश सहित अन्य बड़े नेताओं से मुुुलाकात कर गढ़वाल लोक सभा सीट पर दावेदारी जताई।