गैरसैंण। नगर में नगर पंचायत स्तरीय बाल सुरक्षा समिति का गठन कर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्कर सिंह रावत को दी गई। साथ ही एसडीएम नेहा मीणा को समिति का संरक्षक मनोनीत किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि समिति का ब्लाक स्तर पर प्रसार करने के साथ ही बाल गृह और पुस्तकालय की स्थापना का प्रयास किया जाएगा।
नगर पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में बाल सुरक्षा, बाल अपराधों और बच्चों के शैक्षिक, बौद्धिक और शारीरिक उन्नयन पर चर्चा की गई। कार्यक्रम समन्वयक बचपन बचाओ आंदोलन के राज्य समन्वयक सुरेश उनियाल ने कहा कि आज बच्चों के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम के परियोजना प्रबंधक गिरीश डिमरी ने कहा कि आश्रम बच्चों को लेकर पहले से कार्यरत है, लेकिन इस काम में पूरे समाज का सहयोग मिलेगा तो योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारा जा सकता है। बैठक में नगर पंचायत स्तरीय बाल सुरक्षा समिति का गठन किया गया। जिला बाल कल्याण अधिकारी राजबर सिंह बिष्ट को बाल सुरक्षा समिति का सचिव मनोनीत किया गया, जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डा. विकास, बाल कल्याण की देवेश्वरी भट्ट समेत 18 सदस्य मनोनीत किए गए। इस अवसर पर वीपी काला, प्रदीप रावत, अनिल नेगी, राजेंद्र प्रसाद और गुरुदीप आर्य सहित कई लोग मौजूद थे।