पोखरी (चमोली)। स्माइल फाउंडेशन दिल्ली की ओर से विनायकधार में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें करीब 100 लोगों ने स्वास्थ्य की जांच कराई।
शिविर में दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. सृष्टि डंगवाल, फिजिशियन डॉ. पिंटू सैनी, डॉ. हनुमत सिंह ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। चिकित्सकों ने लोगों की जांच की और जरूरत के अनुसार उन्हें निशुल्क दवा उपलब्ध कराई। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे रहे। इस अवसर पर नवीन बहुगुणा सहित फाउंडेशन के कम्रचारी, सहयोगी आदि मौजूद रहे। संवाद