फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: राष्ट्रीय टेटे के लिए चमोली के 10 खिलाड़ियों का चयन

Thu, 24 Sep 2026 06:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में चमोली जनपद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के आधार पर दस खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्कूली टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए हुआ है। ये खिलाड़ी अक्तूबर में मध्य प्रदेश में होने वाली प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।
चंपावत में 21 से 23 सितंबर तक अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हुई थी। इसमें चमोली के 23 खिलाड़ियों ने भाग लिया। दस खिलाड़ियों ने अपने बेहतर प्रदर्शन से राष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाई थी। अंडर-17 के बालिका वर्ग में अंशिका नेगी, अंडर-14 में काव्या ने स्वर्ण पदक हासिल किया। बालक वर्ग में आरव ने भी स्वर्ण पदक जीता। टीम मैनेजर जयदीप झिंक्वाण ने बताया कि अंडर-19 वर्ग में सानिया और सुहानी का चयन हुआ है। अंडर-17 बालिका वर्ग में अंशिका नेगी, दिया सैनी, परिधि और प्रिया शामिल हैं। इसी वर्ग के बालक वर्ग में समीर का चयन भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत सहित अन्य अधिकारियों ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो
बालिका वर्ग की कबड्डी में नारायणबगड़ प्रथम
गौचर। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की जनपदीय शरदकालीन प्रतियोगिताओं के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को छात्र-छात्राओं की संयुक्त खेल टीमों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान वॉलीबॉल, योगा और कबड्डी में कई टीमों ने खिताब जीते। उच्च प्राथमिक वॉलीबॉल में दशोली ब्लॉक विजेता और गैरसैंण उपविजेता रहा। योगा प्रतियोगिता कर्णप्रयाग ब्लॉक ने जीती और दशोली ब्लॉक दूसरे स्थान पर रहा। कबड्डी बालक वर्ग में गैरसैंण ब्लॉक विजेता और पोखरी उपविजेता रही। बालिका वर्ग की कबड्डी में नारायणबगड़ ब्लॉक प्रथम और पोखरी ब्लॉक द्वितीय रहा। प्रधानाध्यापक दिनेश कपरुवाण ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बीरेंद्र सिंह नेगी, संजय सती सहित कई लोग उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें