उत्तराखंड के निवर्तमान मुख्यमंत्री हरीश रावत पर किए गए स्टिंग पर सीबीआई जांच के आदेश जारी हो गए हैं। इसके बाद अब हरीश रावत की मुश्किल बढ़ सकती है। मामले में सीबीआई ने स्टिंगकर्ता को दिल्ली बुलाया।
हरीश रावत स्टिंग प्रकरण ने उत्तराखंड के सियासी गलियारों में हलचल मचा दी थी। अब इस मामले सीबीआई ने स्टिंग की सीडी तलब कर ली है। शुक्रवार को सीबीआई ने स्टिंगकर्ता को दिल्ली स्थित सीबीआई डायरेक्ट्रेट बुलाया। जहां उमेश कुमार शर्मा ने स्टिंग की सीडी सीबीआई को सौपी।
स्टिंगकर्ता काफी लंबे समय से हरीश रावत पर किए गए विधायकों की खरीद फरोख्त के स्टिंग की सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे। बता दें कि स्टिंग की सीबीआई जांच करवाने के लिए राज्यपाल केके पॉल ने सिफारिश की थी।
उधर, खबर है कि आगामी 6 मई को कांग्रेस दिल्ली में लोकतंत्र बचाओ यात्रा आयोजित करेगी। जिसमें उत्तराखंड के कांग्रेसी नेता भी शामिल होंगे। यह यात्रा जंतर-मंतर से प्रधानमंत्री ऑफिस तक निकाली जाएगी।