फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में तख्ता पलट को BJP ने बांटे 700 करोड़: किशोर उपाध्याय

Wed, 11 May 2016 03:39 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
‌किशोर उपाध्याय
विज्ञापन
सु्प्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पिछले डेढ़ माह में हुई इस राजनीतिक उथल-पु‌थल में भाजपा ने सात सौ करोड़ रुपए बांटे हैं।
विज्ञापन


बुधवार को देहरादून स्थित कांग्रेस भवन में किशोर उपाध्याय ने कांग्रेस पर विश्वार बनाए रखने के लिए उत्तराखंड की जनता को धन्यवाद किया। भाजपा पर आरोप लगाते हुए किशोर ने कहा कि भाजपा ने इस पूरे प्रकरण में सात सौ करोड़ रुपए बांटे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के तीन विधायकों को मुख्यमंत्री बनने का लालच दिया गया।

सुप्रीम कोर्ट से हरीश रावत को हरी झंडी मिलने के इस फैसले के बाद राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सबक मिला है। देश में लोकतंत्र की हत्या को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने कहा कि उत्तराखंड ने भाजपा को कड़वा सबक सिखाया है। भाजपा चाहे कितनी भी कोशिश कर ले वह कांग्रेस को धमका नहीं सकती और न ही लोकतंत्र का नाश कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें