फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए स्टिंग की सीडी लेकर BJP पहुंची राजभवन, CBI जांच की मांग

Mon, 09 May 2016 08:01 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
गवर्नर केके पॉल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रविवार को टीवी चैनलों पर प्रसारित स्टिंग की सीडी को लेकर भाजपा नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने देर शाम राज्यपाल डॉ. कृष्णकांत पाल से मुलाकात की।
विज्ञापन


भाजपाइयों ने राज्यपाल से स्टिंग में शामिल सभी विधायकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर केस की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के नेतृत्व में भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा।

भाजपा ने ज्ञापन में कहा कि कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट का स्टिंग लोक सेवकों के लिए निर्धारित विधियों और दिशा निर्देशों का उल्लंघन करता है। क्योंकि बिष्ट स्टिंग में अपराध को स्वीकार कर रहे हैं। इस पूरे स्टिंग में 12 विधायक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने राज्यपाल से मांग की कि मामले में सभी विधायकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए। प्रतिनिधिमंडल में भाजपा विधानमंडल दल के मुख्य सचेतक मदन कौशिक, विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, पूर्व मंत्री प्रकाश पंत, विधायक पुष्कर सिंह धामी, यतीश्वरानंद के अलावा पूर्व महामंत्री धनसिंह रावत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें