फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: शामा सीट पर जिला पंचायत सदस्य का उपचुनाव रद्द

Thu, 21 Sep 2023 10:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। उच्च न्यायालय से हरीश ऐठानी की जिला पंचायत सदस्यता बहाल किए जाने के बाद शामा जिला पंचायत सीट पर होने वाला उपचुनाव रद्द हो गया है। वहीं जिला पंचायत सदस्य बनने के लिए नामांकन पत्र लेने वाले पांच दावेदारों की उम्मीदों पर पानी फिर गया।
विज्ञापन

जिला पंचायत सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए पांच नामांकन पत्र बिके थे। सोशल मीडिया पर जोरशोर से प्रचार चलने लगा था। इसी बीच हाईकोर्ट के फैसले ने चुनाव की प्रक्रिया पर रोक लगवा दी है। राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट ने पत्र जारी कर शामा जिला पंचायत सीट पर चल रही चुनावी प्रक्रिया को रोकने के निर्देश जारी किए हैं।
इधर, डीएम अनुराधा पाल ने बताया कि शामा सीट पर चल रही उपचुनाव की प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया है। क्षेत्र पंचायत और ग्राम प्रधान के चुनाव तय समय पर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें