बागेश्वर। भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना में अधिकारी बनने का सपना देखने वाले युवाओं को ''मिशन चेंज मेकर्स'' के तहत निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सेवानिवृत्त मेजर प्रिया पालनी अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन कर रही हैं।
नगर के पालनीकोट निवासी सेवानिवृत्त मेजर प्रिया पालनी ने बताया कि इस मुहिम का मुख्य लक्ष्य युवाओं को सही दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करना है। वर्तमान में जिले के छह युवा ऑनलाइन माध्यम से इस प्रशिक्षण का लाभ उठा रहे हैं, जिनमें चार युवतियां और दो युवक शामिल हैं। कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव आलोक पांडेय से संपर्क कर इस निशुल्क सेवा का लाभ उठा सकते हैं। संवाद