बागेश्वर। युवा कांग्रेस के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का नगर में भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली। सभी पदाधिकारियों ने खुली जीप में सवार होकर लोगों का आभार जताया।
पिछले दिनों युवा कांग्रेस की जिला और ब्लॉक कार्यकारिणी के परिणाम घोषित किए गए थे। सोमवार को नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार, महासचिव पंकज कुमार, विधानसभा अध्यक्ष गणेश कुमार, प्रकाश जोशी समेत सभी ब्लॉक अध्यक्षों के स्वागत में द्यांगण बाईपास से रैली निकाली गई। नगर के प्रमुख मार्गों से होकर तहसील रोड तक निकाली गई रैली का समापन एक होटल में हुआ। यहां पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तैयारियों के साथ जुटने की अपील की। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, गोपा धपोला, बालकृष्ण, सुनील भंडारी, छात्रसंघ अध्यक्ष सागर जोशी, प्रेम दानू आदि मौजूद रहे। संवाद