फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: नेपाल मूल का युवक फंदे पर लटका मिला, मौत

Mon, 29 Jan 2024 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर के चौरासी क्षेत्र में रहने वाले नेपाल मूल का युवक रविवार की रात फंदे पर लटका मिला। अस्पताल ले जाने से पहले उसकी मौत हो गई थी। रविवार की रात करीब 10 बजे कोतवाली पुलिस को युवक की मौत होने की सूचना मिली। कोतवाल कैलाश सिंह नेगी के अनुसार नेपाल मूल का भीम बहादुर (19) पुत्र प्रेम सिंह परिवार के साथ नगर के चौरासी में रहता था। रविवार को उसकी रिश्तेदारी में जनेऊ संस्कार था। रात को वह खाना खाकर घर चला गया था। परिजनों ने रात में उसे लिंटर के सरिया में फंदे पर लटका हुआ देखा। परिवारजनों ने फंदा काटकर उसे नीचे उतारा। अस्पताल लेकर आए। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल ने बताया कि मामले में किसी की ओर से तहरीर नहीं मिली है। प्रकरण की जांच की जा रही है। युवक के फंदे पर लटकने के कारणों का पता नहीं चला है। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें