बागेश्वर के सीईओ सभागार में लगे स्क्रीन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का परीक्षा पे चर्चा कार्य
बागेश्वर। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के बोर्ड परीक्षार्थियों ने सीईओ सभागार में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम को सुना। बतौर मुख्य अतिथि विधायक पार्वती दास ने विद्यार्थियों से प्रधानमंत्री मोदी की कही बातों को अमल में लाने और तनाव मुक्त होकर बोर्ड परीक्षाओं में भागीदारी करने को कहा।
सीईओ सभागार में लगी स्क्रीन पर पीएम मोदी के संबोधन को सुनते हुए विद्यार्थी काफी उत्साहित दिखे। सीईओ गजेंद्र सिंह सौन ने विद्यार्थियों को बिना किसी दबाव के परीक्षाएं देने को कहा। प्रधानाचार्य दीप चंद्र जोशी ने विद्यार्थियों को प्रेरित करने के लिए विधायक, सीईओ का आभार जताया।
इस मौके पर राजेश कुमार आगरी, संजय कुमार टम्टा, सुरेश राम, आलम, रामपाल, जितेंद्र कुमार जोशी, प्रताप सिंह मेहरा आदि मौजूद रहे। संवाद