फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: पक्षियों की प्रजातियों से रूबरू हुए छात्र-छात्राएं

Wed, 04 Oct 2023 12:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह के तहत वन रेंज बैजनाथ और गढ़खेत की ओर से कौसानी में आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने पक्षियों की प्रजाति और उनके महत्व के बारे में जानकारी ली। अंतरराष्ट्रीय फोटो ग्राफर थ्रीश कपूर ने कहा कि पक्षी हमारे पर्यावरण को नियंत्रित और संतुलित करते हैं। कार्यक्रम में केंद्रीय विद्यालय और सुमित्रानंदन पंत राइंका के बच्चों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मानव जीवन में पक्षियों का बहुत बड़ा महत्व है। आकाश में उड़ते हुए पक्षी पर्यावरण की सफाई के बहुत बड़े प्राकृतिक साधन हैं। पशु-पक्षियों का लुप्त हो जाना मनुष्य जीवन केे लिए हानिकारक है। वन रेंजर बैजनाथ सुरेंद्र सिंह नेगी ने बच्चों को पक्षियों की प्रजाति के बारे में जानकारी दी। वन रेंजर गढ़खेत हरीश खर्कवाल ने कहा कि अधिकतर पक्षी इंसानों पर निर्भर रहते हैं। उन्होंने लोगों से पक्षियों का शिकार नहीं करने के लिए कहा। वहां एसएस गुसाई, आनंद रावत आदि ने पक्षियों के बारे में विचार रखे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें