कपकोट के डो टिला- चिरपतकोट मार्ग की मरम्मत में जुटे युवा। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/कपकोट। चिरपतकोट में 24 फरवरी से देवी भागवत के लिए गांव के लोगों ने तैयारी शुरू कर दी है। युवक मंगल दल और गांव के युवाओं ने मंदिर जाने के लिए चार किलोमीटर लंबे डोटिला-चिरपतकोट पैदल रास्ते की मरम्मत शुरू कर दी है, ताकि श्रद्धालुओं को मंदिर तक आने में कोई दिक्कत न हो।
युवाओं ने बेल्चा, फावड़ा लेकर मार्ग में पड़े बोल्डरों को हटाकर किनारे किया और रास्ते पर लकड़ी के फट्टे डालकर रास्ते को चलने लायक बनाया। श्रमदान में युवक मंगल दल अध्यक्ष दीपक सिंह कपकोटी, सामाजिक कार्यकर्ता पान सिंह कपकोटी, कुंदन सिंह, बलबीर, मोहित, मनोज, मुन्ना, कमल हरीश, ललित, करन, अजय कोरंगा, दीपक, भरत समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे। युवाओं के इस कार्य की क्षेत्रवासियों ने तारीफ की है। संवाद