फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग को युवा कांग्रेसियों ने दिया धरना

विज्ञापन
बागेश्वर कलक्ट्रेट में धरना देते यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली पर युवा कांग्रेसियों में नाराजगी है। कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय में धरना देकर जिला अस्पताल और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में रिक्त पदों पर नियुक्ति करने सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की। कांग्रेसियों ने जल्द समस्याओं का निदान नहीं होने पर आंदोलन करने की भी चेेतावनी दी।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कवि जोशी ने कहा कि जिले में अपर मुख्य अधिकारी के तीन पद रिक्त चल रहे हैं। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, प्रधान सहायक, अवर अभियंता, औषधि निरीक्षक, चपरासी, अर्दली, यूरोलॉजिस्ट समेत तमाम पद खाली चल रहे हैं। जिला अस्पताल परिसर में जन औषधि केंद्र खुला है लेकिन वहां की दवा नहीं लिखी जा रही हैं। प्रदर्शनकारियों ने जिले में बेस अस्पताल को जल्द स्वीकृत करने, महिला चिकित्सालय की जानकारी सार्वजनिक करने, अस्पताल परिसर में शिकायत पेटी लगाने, निजी अस्पताल के मृतक के शव का पोस्टमार्टम के लिए अन्यत्र रेफर करने के प्रकरण की जांच करने आदि की मांग की। वहां अंकुर उपाध्याय, रिजवान खान, रोहित खैर, जगत नेगी, उमेश मनराल, कमल कोरंगा आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें