फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा कांग्रेस ने 16 मार्च की तैयारियों को लेकर की चर्चा

Sun, 10 Mar 2019 12:04 AM IST
दीपक नेगी ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर लोनिवि रेस्ट हाउस में बैठक करते युवा कांग्रेस के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 युवा कांग्रेसियों ने आगामी 16 मार्च को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के देहरादून आगमन को सफल बनाने के लिए कमर कस ली है। युवा कांग्रेस ने बैठक कर चलो देहरादून के लिए रणनीति तैयार की।
विज्ञापन


शनिवार को लोनिवि गेस्ट हाउस में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दर्शन कठायत के नेतृत्व में कांग्रेसियों की बैठक हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आगामी 16 मार्च को देहरादून में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का कार्यक्रम प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, मंगल सेवा दल, महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं को बड़ी संख्या में देहरादून चलना होगा। इस मौके पर दून जाने को लेकर तैयारियों पर भी चर्चा की गई। बैठक में गोकुल परिहार, हेमंत टंगड़िया, अजय चंदोला, दीपक खेतवाल, मनीष वाणी, प्रकाश, मुन्ना दानू, दीपक कोहली, दीपक, सूरज, अंकुर उपाध्याय, रमेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें