फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: युवक से मारपीट, गला दबाने का प्रयास, छह पर प्राथमिकी दर्ज

Thu, 01 Oct 2026 12:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। केदारेश्वर मैदान के समीप कार रोककर एक युवक के साथ मारपीट करने और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित पवन सिंह गढ़िया की तहरीर पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को सौंपी तहरीर में पवन सिंह गढ़िया ने बताया कि घटना 29 सितंबर की शाम करीब 6:30 बजे की है। वह अपनी कार से लौट रहा था, तभी केदारेश्वर मैदान के पास मुकुल शाही, दक्ष शाही और हिमांशु शाही समेत अन्य लोगों ने उसकी कार को जबरन रोक लिया। आरोप है कि उक्त लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। जब उसने किसी तरह खुद को बचाकर वहां से भागने का प्रयास किया तो गोविंद कपकोटी और हरीश मेहरा ने उसे घेर लिया और जान से मारने की धमकी दी।
आरोप यह भी है कि बबली बघरी ने उस पर पत्थर से हमला कर दिया। इस बीच पवन के साथियों को भनक लगी तो वे मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे आरोपियों के चंगुल से छुड़ाकर अलग किया। पीड़ित ने अपनी कार को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है। पवन का कहना है कि आरोपी पूर्व में भी उसका पीछा करते रहे हैं और जान से मारने की धमकियां देते आ रहे हैं। कपकोट पुलिस ने इस मामले में मुकुल शाही, दक्ष शाही, हिमांशु शाही, गोविंद कपकोटी, हरीश मेहरा और बबली बघरी के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज करने, संपत्ति को क्षति पहुंचाने, चोट पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन



-कोट
पीड़ित की तहरीर के आधार पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उपनिरीक्षक विवेक चंद्र को विवेचना सौंपी गई है। घटना से जुड़े साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है और आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है। - अजय साह, सीओ, बागेश्वर/कपकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें