बागेश्वर। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से आयोजित खेल महाकुंभ के तहत जिला स्तरीय हाॅकी प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में अंडर-14 बालक और अंडर-17 बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने भागीदारी की। विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाणपत्र दिए गए।
हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन सिंह रावत ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से मैदान में खेल भावना का परिचय देने के लिए कहा। प्रतियोगिता में नौ टीमों ने हिस्सा लिया। बालक वर्ग में स्टेडियम की टीम पहले, कठायतबाड़ा की दूसरे और मंडलसेरा की टीम तीसरे स्थान पर रही। बालिका वर्ग में जिम कार्बेट की टीम को पहला, मंडलसेरा को दूसरा और कठायतबाड़ा की टीम को तीसरा स्थान मिला। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी हेमा परिहार, गणेश धपोला, अजय चंदोला, मनोज कुमार, नंदकिशोर जोशी, राजेश, कमलदीप मटियानी, ममता मेहरा, गीता आदि मौजूद रहे। संवाद