फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: चंपावत ने डीडी इलेवन को 4-1 गोल से दी करारी शिकस्त

Fri, 04 Aug 2023 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। जीआईसी खेल मैदान में लोहाघाट फुटबाल कप प्रतियोगिता सीजन-2 जारी है। प्रतियोगिता के एकतरफा मुकाबले में चंपावत ने डीडी इलेवन को पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया। मुख्य अतिथि सूरज ढेक ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

मैच के शुरुआत से ही चंपावत के खिलाडिय़ों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। चंपावत के खिलाड़ी डीडी इलेवन पर शुरू से ही हावी रहे। चंपावत के नितिन तड़ागी और अतुल अधिकारी ने दो-दो गोल दागे वहीं डीडी इलेवन के खिलाड़ी किशन एक गोल मारने में सफल रहे। मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में फुटबाल प्रेमी पहुंच रहे हैं। रेफरी भुवन धौनी, लाइन मैन प्रवीण ढेक, बहादुर सामंत रहे। आयोजन में विशाल, प्रतीक, जतिन, अजय ढेक, सुनील पुजारी, रोहन राय, जीवन राय, नरेंद्र अधिकारी, महेश तिवारी, दीपक कन्याल आदि सहयोग कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें