फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: राष्ट्रीय खेलों की योग प्रतियोगिता में 60 वालिंटियर्स होंगे तैनात

Wed, 22 Jan 2025 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। 38वें राष्ट्रीय खेलों की योग प्रतियोगिता के सफल संचालन में 60 वालिंटियर्स की अहम भूमिका रहेगी। चयनित वालिंटियर्स को प्रतिदिन के हिसाब से 500 रुपये मानदेय मिलेगा। जिले के युवाओं में राष्ट्रीय खेलों का हिस्सा बनने के लिए काफी उत्साह है।
विज्ञापन


एचएनबी स्पोर्ट्रस स्टेडियम में 31 राष्ट्रीय खेलों की योग प्रतियोगिता 31 जनवरी से चार फरवरी तक होनी है। खेलों के सफल संचालन के लिए 60 वालिंटियर्स की तैनाती की गई है। राष्ट्रीय खेलों में वालिंटियर्स के रूप में कार्य करने के लिए बुधवार को 100 से अधिक छात्र- छात्राएं खेल कार्यालय पहुंचे। इसमें से 60 युवाओं का वालिंटियर्स के लिए चयन हुआ। मानकों के आधार पर वालिंटियर्स को हर दिन पांच सौ रुपये मानदेय दिया जाएगा। वालिंटियर्स पर आयोजन स्थल की व्यवस्थाएं, खेल सामग्री का प्रबंधन, खिलाड़ियों का मार्गदर्शन, आयोजन स्थल पर अनुशासन बनाए रखने आदि की जिम्मेदारी होगी। वालिंटियर्स को प्रतियोगिता से पहले सौंपे जाने वाले हर कार्याें का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्हें प्रतियोगिता के दौरान आपात काल स्थितियों से निपटने के लिए भी तैयार किया जाएगा।
- योग प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए वालिंटियर्स की तैनाती की गई है जिन पर खेल प्रतियोगिता के दौरान कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां होंगी। राष्ट्रीय प्रतियोगिता का हिस्सा बनना युवाओं के लिए नया अनुभव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महेशी आर्या, जिला क्रीड़ा अधिकारी, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें