38वें राष्ट्रीय खेलों के शुभंकर मौली का बागेश्वर जिले में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। जगह-जगह मौली के साथ फोटो खिंचवानी, सेल्फी लेने वालों की होड़ रही। मशाल छह जनवरी को जिला मुख्यालय पहुंचेगी।
38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए शुभंकर मौली (मोनाल) और मशाल तेजस्विनी इन दिनों विभिन्न जनपदों में जा रहे हैं। शुक्रवार को शुभंकर मौली का बागेश्वर जिले में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। जगह-जगह मौली के साथ फोटो खिंचवानी, सेल्फी लेने वालों की होड़ रही। मशाल छह जनवरी को जिला मुख्यालय पहुंचेगी।
विज्ञापन
शुभंकर मौली के साथ तीन प्रचार रथ भी जिला मुख्यालय पहुंचे। डीएम आशीष भटगांई ने खेल विभाग के इंडोर स्टेडियम से प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आगामी पांच जनवरी तक प्रचार रथ तीनों विकासखंडों में मुख्य बाजाराें, सड़कों में घूमकर राष्ट्रीय खेलों के आयोजन का प्रचार-प्रसार कर लोगों को खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगे। डीएम भटगांई ने कहा कि प्रदेश को राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी मिलने से यहां के युवा खिलाड़ियों को सीखने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने नव मतदाताओं को शपथ भी दिलाई।
इधर, नगर की सड़कों और आसपास के ग्रामीण इलाकों में मौली को देखकर लोग काफी उत्साहित हुए। युवाओं ने शुभंकर के साथ फोटाे भी खिंचवाई। इस मौके पर प्रभारी जिला क्रीड़धिकारी किरन नेगी, जिला युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन रावत, रेडक्रॉस के जिला सचिव आलोक पांडेय, कैलाश प्रकाश चंदोला, डॉ. हरीश दफौटी, कन्हैया वर्मा, ललित जोशी, अजय चंदोला आदि मौजूद रहे।