फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: राष्ट्रीय स्कूल गेम्स में बॉक्सिंग में हिमानी ने जीता कांस्य

Tue, 06 May 2025 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्कूल गेम्स में बागेश्वर की हिमानी बंगारी ने 46-48 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता से खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

30 अप्रैल से पांच मई तक दिल्ली में आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जिले से दिव्यांशु सिंह, प्रियंका पांडे और हिमानी बंगारी ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में मंडलसेरा निवासी हिमानी बंगारी पुत्री रघुवीर सिंह बंगारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। उनकी सफलता पर विधायक पार्वती दास, कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक सुंदर सिंह गढ़िया ,उम्मेद सिंह गढ़िया, बॉक्सिंग फेरडरेशन ऑफ बागेश्वर के अध्यक्ष कमल बिष्ट, उपाध्यक्ष खेम सिंह कोरंगा सहित कई लोगों ने खुशी प्रकट की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें