फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: गणाई, कांडा और धपोली की टीम सेमीफाइनल में

Tue, 14 Jan 2025 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कांडा (बागेश्वर)। कांडा के राजकीय बालिका इंटर काॅलेज के खेल मैदान में कांडा प्रीमियर लीग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। चीता क्लब कांडा, रोबो क्लब गणाई और जय बजरंग क्लब धपोली ने अपने-अपने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

सोमवार को खेले गए पहले क्वार्टर फाइनल मैच में मंतोली की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 102 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए चीता क्लब कांडा ने चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। दूसरे मुकाबले में जय बजरंग धपोली ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 90 रन बनाए। खंतोली की टीम महज 74 रन ही बना पाई। तीसरे मुकाबले में रोबो गणाई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 121 रन बनाए, लक्ष्य का पीछा करते हुए सिमकूना की टीम 98 रन ही बना की। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नगरकोटी, संयोजक वीरेंद्र नगरकोटी, व्यवस्थापक दयाल सिंह नगरकोटी, सचिव भूपाल सिंह नगरकोटी, आलम सिंह मेहरा, संरक्षक हीरा सिंह कर्म्याल, आनंद धपोला, जितेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें