फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: स्टेडियम की टीम ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता

Mon, 02 Dec 2024 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने नुमाइशखेत मैदान में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में आठ टीमों ने भागीदारी की।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ वृक्ष पुरुष किशन सिंह मलड़ा और विशिष्ट अतिथि पतंजलि योग समिति के प्रदेश सह प्रभारी केवलानंद जोशी ने किया। स्टेडियम कठायतबाड़ा की टीम ने खिताब जीता। बिलौना वॉरियर्स की टीम दूसरे स्थान पर रही। संघ के नगर संघ चालक भूपेश मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता कराने का मकसद नशे से बचाने के लिए जागरूक करना है। इस मौके पर गौरव पंत, प्रकाश कनवाल, डॉ. पंकज दुबे, प्रशांत पांडे, कबड्डी कोच नीरज, आर्यन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें