फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: पूजा-ललित और कुमकुम-प्रभात की टीम फाइनल में

Sun, 16 Jul 2023 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। इंडोर स्टेडियम में जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता जारी है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन कई आयु वर्ग के खिलाड़ियों के बीच नाॅकआउट मुकाबले खेले गए। रविवार को फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे और प्रतियोगिता का समापन किया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को अंडर-15, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। अंडर-17 बालक वर्ग के एकल सेमीफाइनल में भरत दानू ने प्रभात सिंह और हर्षित पाठक ने साहिल खिंचियाल को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अंडर-17 बालक वर्ग के युगल मुकाबले में भरत और हर्षित ने प्रभात और रिषभ को जबकि हर्षित ऐठानी और साहिल ने कार्तिक और रघुवेंद्र को हराकर फाइनल में जगह बनाई।
अंडर-17 बालिका युगल वर्ग में दिया और ललिता की जोड़ी ने हिमानी और उषा को जबकि ज्योति और सौम्या ने जिया और हिमांशी को हराकर फाइनल मुकाबले में स्थान बनाया। अंडर-15 मिश्रित युगल में पूजा पाठक और ललित कोरंगा ने काजल-विजय, कुमकुम और प्रभात ने साहिल और सौम्या को हराकर फाइनल में जगह बनाई। अंडर-19 बालक वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में हर्षित ने मनीष और शुभम ने पल्लव मेहता को हराया। जिला बैडमिंटन संघ के डॉ. हरीश दफौटी ने बताया कि रविवार को प्रतियोगिता के प्रायोजक और मुख्य अतिथि दलीप खेतवाल और डीएम अनुराधा पाल प्रतियोगिता का समापन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें