फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 युवक ने चाकू से अपना गला रेता, गंभीर  

Sun, 11 Jun 2017 10:44 PM IST
बागेश्वर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नीलेश्वर वार्ड में रहने वाले एक युवक ने चाकू से अपना गला रेत लिया। युवक को जिला अस्पताल से गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। युवक बागेश्वर के तुपेड़ स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। 
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पिथौरागढ़ के पंडा निवासी कमलेश कुमार (27) पुत्र रुद्र राम नीलेश्वर वार्ड में किराए के मकान में रहता है। रविवार सुबह उसने अज्ञात कारणों के चलते चाकू से अपना गला रेत लिया। उसकी चीख और छटपटाहट सुनकर मकान मालिक सोहन लाल ने दरवाजा तोड़कर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।

प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने भी अस्पताल पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी ली। कोतवाल टीआर वर्मा ने युवक के कमरे का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बताया कि युवक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। घायल युवक का अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि युवक द्वारा आत्मघाती कदम उठाए जाने के कारण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें