फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी के इकलौते पुत्र ने की आत्महत्या

विज्ञापन
बागेश्वर में आत्महत्या करने वाले अमित परिहार की फाइल फोटो। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र (राजू) परिहार के बेटे अमित परिहार (22) ने बृहस्पतिवार रात जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पूजा गारमेंट्स के नाम से राजू की दुगबाजार में दुकान है। अमित ने बृहस्पतिवार रात जहर खा लिया था। परिजन उसे जिला अस्पताल में लाये, जहां उपचार के दौरान उसने दमतोड़ दिया।
विज्ञापन

पंचनामा, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी आदि ने गहरा शोक जताया है। इधर व्यापार मंडल के सदस्यों ने चौक बाजार में शोक सभा कर शोक जताया। वहां जिलाध्यक्ष बबलू नेगी, महामंत्री अनिल कार्की, संरक्षक नवीन लाल साह, उमेश लाल साह, नगर अध्यक्ष हरीश सोनी, महामंत्री देबू अधिकारी, नूतन साह, भानू तिवारी, तारा तिवारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें