बागेश्वर में योग शिविर में हिस्सा लेते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से आए योगाचार्य स्वामी आर्य देव व आचार्य देवेंद्र ने विभिन्न स्थानों पर योग शिविर लगाकर जनता को योग के प्रति जागरूक किया। सेंट्रल स्कूल में लगे योग शिविर में उन्होंने कहा कि योग, आयुर्वेद से बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सकता है।
भारतीय वैदिक शिक्षा बोर्ड के उत्थान के लिए पतंजलि देश की पहली यूनिवर्सिटी बनने जा रही है जो योग, आयुर्वेद की शिक्षा देगी। उन्होंने बच्चों को विभिन्न योगासन और उनके महत्व के बारे में भी बताया। इससे पूर्व जिला पतंजलि परिवार ने उनका स्वागत किया गया। इस दौरान कमलेश, दीप चंद्र जोशी, नीलम रावत, कृष्णा जोशी, प्रवीण, केशवानंद, चंचला पाठक, नीमा पांडे, किरण पांडे, रीना पांडे, चंद्रा उपाध्याय, ज्योति कांडपाल, उमा पांगती, आशा जोशी, तारा आदि मौजूद थीं। ब्यूरो