फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग से समाप्त हो जाते हैं रोग,शोक,चिंता, तनाव, अवसाद

Wed, 21 Jun 2017 09:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर नुमाइशखेत में योग करते लोग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले भर में योग साधकों ने योगाभ्यास किया। जिला मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक नुमाइशखेत मैदान में अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों के साथ आम लोगों ने भारी संख्या में पहुंचकर सामूहिक रूप से योग किया। योग कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक चंदन राम दास, नगर पालिका अध्यक्ष गीता रावल, जिलाधिकारी रंजना, पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार, सीडीओ एसएसएस पांगती ने सुबह सात बजे किया। 
विज्ञापन


भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला संयोजक गणेश दत्त कांडपाल ने उपस्थित सभी योग साधकों का स्वागत करते हुए कहा कि योग ऋषि मुनियों की एक अनमोल विरासत है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन योग करने से व्यक्ति के जीवन से रोग, शोक, चिंता, तनाव, अवसाद समाप्त होते हैं। इस अवसर पर पतंजलि योग समिति के पदाधिकारियों द्वारा उपस्थित समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को बैच लगा कर सम्मानित किया गया। योगाचार्य कमलेश मेहता ने ओम का उच्चारण करते हुए योगाभ्यास का शुभारंभ करते हुए कहा कि योगाभ्यास के लिए प्रात:काल का समय उचित है।

सभी योग साधकों द्वारा पूर्ण मनोयोग से लगभग एक घंटे तक योगाभ्यास किया गया। इस अवसर पर डीडीओ केएन तिवारी, सीओ महेश चंद्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल,जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी देवेंद्र नाथ गोस्वामी, जिला कार्यक्रम अधिकारी उदय प्रताप सिंह, जिला उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमा.डीसी पंत, पतंजलि योग समिति के संरक्षक गणेश पाण्डे, दीप जोशी, गणेश दत्त काण्डपाल, इन्द्रा मिश्रा सहित अनेक विभागीय अधिकारी कर्मचारी तथा काफी संख्या में महिलाओं, पुरुषों  एवं बच्चों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


योग शिक्षा विभाग ने योग प्रशिक्षक गिरीश अधिकारी, नंदन नगरकोटी, प्रकाश मेहरा, सुरेंद्र कुमार, दीपक चंद्र, प्रियंका, सीमा, दिनेश सिंह, सरिता आदि ने 500 छात्र-छात्राओं के साथ योग शिविर में प्रतिभाग किया। राइंका भटखोला में योग दिवस पर कार्यक्रम अधिकारी एनबी जोशी ने योग व प्राणायाम सिखाया। यहां पर कमल उपाध्याय, अंकित बबीता आदि मौजूद थे। निरामय रोग एवं प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र त्यूनरा में प्राकृतिक चिकित्सक रवींद्र कोहली ने योगासन और इसके फायदे बताए।

इस मौके पर पंकज, रेखा दानू, रमेश पर्वतीय, नेहा बघरी आदि मौजूद रहे। सरस्वती शिशु मंदिर कमेड़ीदेवी में योग दिवस मनाया गया। यहां पर क्षेपंस जोगा सिंह मेहता ने योग कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यहां पर पदम सिंह, प्रधान चनर राम, डीएन जोशी, ख्याली चंद्र जोशी, कमल भौंर्याल, अशोक धामी, दरबान सिंह, होशियार सिंह, कमला देवी, मुन्नी, जगदीश सिंह आदि ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।  कपकोट पुल बाजार में भाजपा की ओर से योगाभ्यास का कार्यक्रम किया गया।

इसमें जिला भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी बबलू ऐठनी, नगर पंचायत अध्यक्ष चम्पा देवी, जिला भाजपा उपाध्यक्ष दयाल ऐठानी, मंडल अध्यक्ष गीता ऐठानी, प्रकाश जोशी, गिरीश जोशी, सुंदर देव, गोविंद कपकोटी आदि लोगों ने योग किया। कपकोट के राजकीय महाविद्यालय कपकोट, नेहरू युवा केंद्र आदि विद्यालयों में भी योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें