फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: स्वराज भवन में 24 दिवसीय योग शिविर शुरू

Sun, 28 May 2023 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। पतंजलि योग पीठ के नेतृत्व में जिला मुख्यालय के नुमाइशखेत स्थित स्वराज भवन में रविवार से 24 दिनी योग प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है।
विज्ञापन

शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि गणेश पांडे, गणेश कांडपाल, केशवानंद, प्रवीण दफौटी, योगाचार्य केवलानंद, दीप जोशी, पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी राजेश रौतेला थे। विशिष्ट अतिथि पुलिस के सीओ शिवराज सिंह राणा, कैलाश जोशी, हंसी रौतेला थीं। कार्यक्रम में लोगों को योग और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। योग के फायदे बताए गए। शिविर 20 जून तक चलेगा। योग शिविर सुबह पांच बजे लगेगा। कार्यक्रम में युवा प्रभारी कृष्णा, गौरव, संतोष, महिला जिला प्रभारी नीलम रावत, नीमा पांडेय, दया, पूनम जोशी, मीडिया प्रभारी नवीन, विपिन, नरेंद्रा, गीता जोशी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन


योग से दूर होते हैं शरीर के विकार

अल्मोड़ा। बुरांश सोसाइटी की ओर से जैंती में योग शिविर लगाया गया। इस दौरान सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की योग प्रशिक्षक दीपा भट्ट और तारा जोशी ने प्रतिभागियों को अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, कपालभाति, भुजंगासन, शवासन, नौकासन, ताड़ासन, धनुरासन, वृक्षासन, सूर्य नमस्कार आदि आसनों का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि नियमित योग ये शरीर के विकार दूर होते हैं। इस दौरान सोसाइटी के अध्यक्ष कृष्ण सिंह धानक, उपाध्यक्ष विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन






विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें