फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: जिला खनिज फाउंडेशन न्यास से होगी रेडक्रास भवन की मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला खनिज न्यास फाउंडेशन से जिला मुख्यालय के गाड़गांव में स्थित जिला रेडक्रास सोसायटी के भवन की मरम्मत के लिए 12.50 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। वहीं अन्य विकास कार्यों के लिए भी बजट स्वीकृत कराया गया है।
विज्ञापन

अप्रैल में डीएम अनुराधा पाल की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की शासी परिषद की बैठक हुई। बैठक में रेडक्रास के भवन की मरम्मत के साथ चहारदीवारी का प्रावधान किया गया। हाल ही में जिला प्रशासन ने सोसायटी के जिला कार्यालय के लिए भवन आवंटित किया था। भवन की स्थिति वर्तमान में सही नहीं है। न्यास ने दुगनाकुरी के एएनएम केंद्र उधमस्थल की मरम्मत के लिए 4.65 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। प्राथमिक पाठशाला बाफिलागांव में शौचालय निर्माण के लिए 2.58 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। बाफिलागांव के तल्ला सेरार में पैदल मार्ग, आरसीसी पुलिया निर्माण के लिए 4.80 लाख, झिरौली में सीसी मार्ग के लिए 5.44 लाख, दफौट इंटर कॉलेज में एमडीएम कक्ष के पास टिनशेड निर्माण के लिए 8.66 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
दफौट इंटर कॉलेज में बालक-बालिका शौचालय के लिए 9.32 लाख, बागेश्वर-दफौट मार्ग पर स्क्रबर और दीवारों के पुनर्निर्माण के लिए 15.88 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। दुगनाकुरी के महोली में हैंडपंप लगाने के लिए 3.37 लाख रुपये, सुरकाली गांव के किरौली तोक में दो हैंडपंप लगाने के लिए 11.14 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से एक हैंडपंप सोलर ऊर्जा से संचालित होगा। सुरकाली गांव में ही पाइपलाइन मरम्मत और जल संयोजन संबंधी कार्य के लिए 3.66 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। डीएम अनुराधा पाल ने कहा कि इन कार्यों को प्राथमिकता के अनुसार पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें