फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्याल्दे विखोती मेले में लाटू देवता की पूजा को उमड़े श्रद्धालु

Sat, 15 Apr 2017 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)। 
विज्ञापन
कपकोट में पूजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। ग्राम पंचायत कपकोट के श्रीश्री 1008 लाटू देव मंदिर में स्याल्दे विखोती का मेला हो गया। मंदिर में सुबह से ही पूजार्थियों का तांता लगा रहा। सार्वजनिक रूप से सत्यनारायण की कथा, गोदान किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। गांव के ही काशिल देव मंदिर में 16 अप्रैल को विखोती का मेला लगेगा। मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। 
विज्ञापन


शनिवार को लाटू देवता के मंदिर में पूजार्थियों की भीड़ उमड़ने लगी थी। पंडित चंद्रशेखर जोशी ने सार्वजनिक रूप से आयोजित सत्यनारायण कथा, गोदान, हवन, यज्ञ कराए। मुख्य यजमान की भूमिका महिमन कपकोटी ने निभाई। भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

पुजारी लीलाधर उपाध्याय, मोहन चंद्र उपाध्याय ने प्रसाद बांटा। वहां प्रधान पूरन कपकोटी, बीडीसी सदस्य तारा सिंह कपकोटी, जमन सिंह बिष्ट, नंदन कपकोटी, दीवान मेहता, लक्ष्मण कपकोटी, दिनेश जोशी, चंद्र सिंह आदि थे। गांव के काशिल देव मंदिर में रविवार को विखोती का मेला लगेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें