फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रम विभाग में पंजीकरण को लेकर मजदूरों का प्रदर्शन

Thu, 20 Dec 2018 11:06 PM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर में नारेबाजी करते जल संस्थान मजदूर यूनियन से जुड़़े पदाधिकारी और सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जल संस्थान अंशकालिक मजदूर संघ ने श्रम विभाग में पंजीकरण की मांग को लेकर वृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। मजदूरों ने श्रम विभाग पर मजदूरों की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए न्यूनतम वेतनमान दिए जाने की मांग की। 
विज्ञापन


मजदूर संघ ने कहा कि श्रम विभाग को कई बार सूचित करने के बाद भी श्रमिकों का पंजीकरण नहीं किया जा रहा है। अंशकालिक मजदूरों का पंजीकरण कर न्यूनतम वेतनमान दिए जाने तक मजदूर संघ लगातार आंदोलन करेगा। न्यूनतम मानदेय देकर श्रमिकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में संघ के अध्यक्ष धरम सिंह, नंद किशोर जोशी, खीम सिंह, मंगल पांडे, नवीन राम, महिपाल सिंह, पनी राम, केशव लाल, हरीश चंद्र, प्रताप सिंह, लाल सिंह आदि थे। श्रमिकों ने मांग के समर्थन में नारेबाजी भी की। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को भी इस आशय का एक ज्ञापन सौंपा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें