फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 सूत्रीय मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे जिले भर के मजदूर

Mon, 24 Apr 2017 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर में प्रदर्शन करते किसान व मजदूर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय मजदूर संघ और भारतीय खेतीहर मजदूर संघ ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट में धरना देने के बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस धरना प्रदर्शन में जिले भर से सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष पहुंचे। 
विज्ञापन


पूर्व चेतावनी के अनुसार सोमवार को जिले भर से किसान भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले जिला मुख्यालय पहुंचे। इसके बाद नुमाइशखेत से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट में धरना स्थल पर आयोजित सभा में संघ के पदाधिकारियों ने बागेश्वर में खोले गए श्रम कार्यालय का नियमित संचालन, मजदूरों का पंजीकरण जनपद में तहसील स्तर पर करने, किसानों को आपदा और जंगली जानवरों से होने वाले नुकसान का शीघ्र मुआवजा देने सहित विभिन्न मांगें उठाई गईं। भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष बहादुर सिंह रावत ने कहा कि जिले के किसानों और मजदूरों की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मजदूरों के पंजीकरण के लिए कोई व्यवस्था नहीं है।

श्रम विभाग द्वारा खोला गया पंजीकरण कार्यालय लगातार बंद पड़ा है। पंजीकरण की व्यवस्था नहीं होने से मजदूर वर्ग तमाम सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहा है। यदि उनकी मांगों पर तत्काल कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा। डीएम मंगेश घिल्डियाल के आश्वासन पर धरना प्रदर्शन समाप्त किया। 
विज्ञापन


धरना प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट, जिला प्रभारी गणेश सिंह बोरा, महामंत्री धीरज चंद्र जोशी, उमेश जोशी, विशन दत्त भट्ट, भुवन चंद्र, भैरव गिरी, तारा पाठक, मुन्नी देवी, हेमा देवी, जानकी देवी आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें