फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिक कार्ड के लिए लगी रही भीड़

विज्ञापन
बागेश्वर में श्रम कार्यालय के बाहर उमड़ी मजदूरों की भीड़। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। श्रमिक कार्ड बनाने के लिए श्रम कार्यालय में लोगों की भीड़ लग रही है। बागेश्वर समेत गरुड़, कपकोट से लोग कार्ड के लिए बागेश्वर पहुंचे। मंगलवार को भी श्रम प्रवर्तन कार्यालय के बाहर सुबह से लोगों की भीड़ लगी रही। लोगों ने बताया कि लंबे समय से उनके श्रमिक कार्ड नहीं बन पाए हैं। कार्ड नहीं बनने से उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। श्रम कार्यालय के कई बार चक्कर काटने के बाद भी समय से कार्ड उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। श्रम प्रवर्तन अधिकारी सुरेश चंद्र ने बताया कि श्रमिक कार्ड तेजी से बनाए जा रहे हैं। कार्यालय में 6300 मजदूर पंजीकृत हैं। जिनमें से 5500 लोगों के श्रमिक कार्ड बनने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जिन लोगों के श्रमिक कार्ड नहीं बन पाए हैं वह कार्यालय आकर कार्ड बनवा रहे हैं। शीघ्र ही श्रमिक कार्ड बनाने की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें