बागेश्वर। बागेश्वर-रुरोट मार्ग के असों नाले में बैलीब्रिज लगाया जाएगा। इस वजह से सड़क पर रविवार और सोमवार को यातायात बाधित रहेगा।
डीएम अनुराधा पाल ने बताया कि असों नाले में बैलीब्रिज लगाने के चलते 20 और 21 अगस्त को कार्य समाप्ति तक सड़क पर यातायात बाधित रहेगा। बताया कि यातायात डायवर्ट करने के लिए एसपी और एसडीएम कपकोट को निर्देश जारी कर दिए हैं। संवाद
बागेश्वर की छह सड़कों पर यातायात बाधित
बागेश्वर। शनिवार को जिले की छह सड़कों पर यातायात बाधित रहा। सड़क बंद होने से करीब 10 हजार की आबादी को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है। जिला आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को भानी-हरसिंगियाबगड़, कठपुड़ियाछीना-सेराघाट, काफलीकमेड़ा, फरसाली पल्ली, सूपी और पोथिंग सड़क मलबा गिरने से बंद रही। संवाद