फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: पेंशनर्स को दी साइबर अपराध से बचाव की जानकारी

Sun, 19 Nov 2023 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के एक होटल में बैठक करते पेंशनर्स। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। गर्वनमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन की बैठक में संगठन से जुड़े सदस्यों को साइबर अपराध और इससे बचाव की जानकारी प्रदान की गई। पेंशनर्स ने संगठन की समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान दो नए सदस्यों ने भी संगठन की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

नगर के होटल में आयोजित बैठक में रिजर्व बैंक से अनुबंधित संस्था के सदस्य वैभव बिष्ट ने पेंशनर्स को साइबर अपराध के बारे में बताया। पेंशनर्स से अज्ञात फोन कॉल या एसएमएस पर बैंक खाते की डिटेल, पिन, आधार व पैन कार्ड नंबर या ओटीपी नहीं बताने को कहा। बताया कि इससे आपके खाते से साइबर अपराधी रकम निकाल सकते हैं।
साइबर अपराध का शिकार होने पर तत्काल बैंक और साइबर सेल को सूचित करने के लिए भी प्रेरित किया। बैठक में मौजूद पेंशनर्स ने कई अस्पतालों में गोल्डन कार्ड की सुविधा नहीं मिलने पर भी नाराजगी जताई। इस दौरान पूर्व प्रधानाचार्य हेम चंद्र पंत और हेम चंद्र चौधरी ने संगठन की सदस्यता भी ली।
विज्ञापन

बैठक में संगठन के अध्यक्ष डॉ. प्रताप सिंह गढि़या, महामंत्री थान सिंह कनवाल, उपाध्यक्ष हयात सिंह मेहता, टीएस रावत, वंशीधर जोशी, महेश चंद्र भट्ट, बीआर आर्या समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें