फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: महिलाओं ने वाहनों की तलाशी कर शराब नष्ट

Fri, 08 May 2026 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। क्षेत्र में शराब के खिलाफ महिलाओं का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। कपकोट के कीमू गांव में महिला मंगल दल ने शराब के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए बारात में आए वाहनों की सघन तलाशी ली और भारी मात्रा में शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार बीते बुधवार को रातिरकेटी गांव से एक बरात कीमू पहुंची थी। आरोप है कि बराती अपने साथ शराब लेकर आए थे। जैसे ही इसकी भनक महिला मंगल दल की सदस्यों को लगी, उन्होंने तत्काल एकजुट होकर बरात के वाहनों को रोक लिया। महिला मंगल दल की पुष्पा कोरंगा, प्रेमा दानू और जानकी कोरंगा के नेतृत्व में महिलाओं ने वाहनों की तलाशी ली। इस दौरान वाहनों से बरामद हुई शराब की बोतलों को महिलाओं ने जमीन पर उड़ेलकर नष्ट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें